मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

विश्व रेडियोग्राफी दिवस राज्य समारोह उदयपुर में संपन्न

प्रांतीय चुनावो में अनिल कुमार कुमावत अध्यक्ष एवं दुर्गेश सैन बने प्रदेश महासचिव

WAf𝕏TGin🖨
विश्व रेडियोग्राफी दिवस राज्य समारोह उदयपुर में संपन्न

उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित विश्व रेडियोग्राफी राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को कृषि महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के आयोजक मनोज सक्सेना अधीक्षक रेडियोग्राफर उदयपुर ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि फूल सिंह मीना विधायक उदयपुर विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद शुक्ला प्रोफेसर रेडियो फिजिक्स डिपार्टमेंट डॉ एन के राठौर विभागाध्यक्ष रेडियोथेरेपी आर एन टी मेडिकल कॉलेज उदयपुर डॉ संजय गांधी कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन एवं डॉ राम अवतार सैनी आर्थोपेडिक सर्जन गीतांजलि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल उदयपुर उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वकी अहमद एस एम एस मेडिकल कॉलेज जयपुर द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सा विकिरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक फूल सिंह मीना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ ही एक्सरे के जनक सर डब्ल्यू सी रोजन की प्रतिमा पर माल्यापन किया एवं सभी रेडियोग्राफर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस की बधाई देते हुए कार्य के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी ।

विशिष्ट अतिथियों द्वारा विकिरण सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिए कार्यक्रम के अंत में राजस्थान रेडियेशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव हुए जिसमें अनिल कुमार कुमावत निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा प्रदेश महासचिव पद पर दुर्गेश सैन जयपुर बहुमत से विजय हुए तत्पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह जादौन सेवानिवृत अधीक्षक रेडियोग्राफर जे एल एन मेडिकल कॉलेज अजमेर तथा उजागर सिंह मेडिकल कॉलेज कोटा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई मंच संचालन महेश दुबे वरिष्ठ रेडियोग्राफर मेडिकल कॉलेज कोटा ने किया ।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन अध्यक्ष मनोज सक्सेना अधीक्षक रेडियोग्राफर उदयपुर द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों से पधारे रेडियोग्राफर को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गए