मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

ASIRAJ 2026 में डॉ. मोहित बड़गुर्जर ने बढ़ाया उदयपुर का गौरव, आधुनिक सर्जरी की नवीन तकनीकों का किया प्रदर्शन

इस अवसर पर उन्होंने लेप्रोस्कोपिक एवं लेज़र सर्जरी में नवीनतम प्रगति पर अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा की। विशेष रूप से हर्निया सर्जरी एवं फिस्टुला-इन-एनो (भगंदर) के आधुनिक उपचार पर उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए।

WAf𝕏TGin✉🖨

उन्होंने हर्निया के उपचार की एक नवीन लेप्रोस्कोपिक तकनीक का प्रदर्शन भी किया। इसके अतिरिक्त, हर्निया सर्जरी पर आयोजित पैनल चर्चा का संचालन करते हुए उन्होंने सर्जरी की जटिलताओं, उनकी रोकथाम एवं साक्ष्य-आधारित प्रबंधन पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।

यह सहभागिता आधुनिक शल्य चिकित्सा को बढ़ावा देने, चिकित्सकीय ज्ञान के आदान-प्रदान तथा न्यूनतम चीर-फाड़ वाली सर्जरी में उत्कृष्टता के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।