मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

लायंस क्लब अशोका की सेवा पहल, सुखधाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन एवं एक्यूप्रेशर शिविर आयोजित

‘सेवा ही सच्चा धर्म है’ कार्यक्रम के तहत डॉ. अल्पना बोहरा ने बुजुर्गों को बताए एक्यूप्रेशर के लाभ, करीब 20 बुजुर्गों ने लिया लाभ

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब अशोका की सेवा पहल, सुखधाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन एवं एक्यूप्रेशर शिविर आयोजित

उदयपुर। लायंस क्लब अशोका की ओर से ‘सेवा ही सच्चा धर्म है’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुखधाम वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए भोजन व्यवस्था करने के साथ ही एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि एक्यूप्रेशर शिविर के पश्चात क्लब की ओर से सुखधाम वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ क्लब निरंतर सेवा गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

क्लब के उपाध्यक्ष लायन श्रीचन्द खथूरिया ने बताया कि शिविर में डॉ. अल्पना बोहरा ने करीब 20 बुजुर्गों को ‘एक्यूप्रेशर की मूल बातें और लाभ’ विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एक्यूप्रेशर की विभिन्न तकनीकों से परिचित करवाते हुए उनका अभ्यास भी कराया, जिससे उपस्थित बुजुर्गों को इस पद्धति के बारे में उपयोगी जानकारी मिली।

कार्यक्रम में लायंस क्लब उदयपुर अशोका के अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा एवं लायन कलावती काबरा उपस्थित रहे।

सुखधाम वृद्धाश्रम की ओर से महासचिव पवन आहूजा ने एक्यूप्रेशर शिविर को बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी बताते हुए क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी वृद्धाश्रम में इस प्रकार के सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।