मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा सात शिक्षकों का सम्मान

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा सात शिक्षकों का सम्मान

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक विकास छींपा, राखी गोस्वामी, मलकीतसिंह, पायल शर्मा , आरती ठाकुर, रिकू पिंजानी एवं डिंपल पाल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अमित मय्यर, रजत बत्रा, आरती ठाकुर एवं क्लब के अध्यक्ष मनोज खुर्सीजा द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। मनोज खुर्सीजा और अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान एवं शिक्षा के प्रति सम्मान है।

लायंस क्लब के पूर्व रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू ने सभी सम्मानित शिक्षकों, अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया।समारोह के पश्चात सभी ने मिलकर जलपान एवं चाय-नाश्ता ग्रहण किया।

कार्यक्रम हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।