मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

एनसीसी विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत भगत

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत भगत सिंह जयंती के अवसर पर एसडी बिहाणी कॉलेज में एनसीसी विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति एवं राष्ट्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि भगत सिंह जब देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए आगे आए, तब उनकी उम्र मात्र 23 वर्ष थी।
  • जिस उम्र में आज का युवा अपने भविष्य के सपने देखता है, उसी उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी को अपने जीवन से भी बड़ा मान लिया और हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया।
  • उनकी शहादत केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक ऐसा संदेश है कि जब भी देश और समाज की सेवा का अवसर मिले, युवा को पीछे नहीं हटना चाहिए।
WAf𝕏TGin✉🖨
एनसीसी विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत भगत सिंह जयंती के अवसर पर एसडी बिहाणी कॉलेज में एनसीसी विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति एवं राष्ट्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि भगत सिंह जब देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए आगे आए, तब उनकी उम्र मात्र 23 वर्ष थी।

जिस उम्र में आज का युवा अपने भविष्य के सपने देखता है, उसी उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी को अपने जीवन से भी बड़ा मान लिया और हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया।

उनकी शहादत केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक ऐसा संदेश है कि जब भी देश और समाज की सेवा का अवसर मिले, युवा को पीछे नहीं हटना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह ऐसा भारत था जहां युवा जागरूक हो, शिक्षित हो, साहसी हो और समाज के लिए जिम्मेदारी महसूस करे।

लेकिन आज चिंता का विषय यह है कि जिस देश की आजादी के लिए युवाओं ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया, उसी देश का कुछ युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में अपनी जिंदगी, परिवार और भविष्य को खोने की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का नाम नहीं है।

अपने जीवन को नशामुक्त रखना, अपने मित्र को नशे से बचाना, जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार और सहायता की ओर ले जाना, समाज में जागरूकता फैलाना और अपने परिवार को सुरक्षित रखना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण रूप है।

कार्यक्रम में श्री सहीराम व श्री प्रवीण कुमार द्वारा युवाओं को नशा मुक्ति जागरूकता शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के युवाओं को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।