मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपरिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के वार्डो की हुई लॉटरी

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में निकाली गई लॉटरी

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्री सभागार में नगरपरिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के वार्डो की लॉटरी निकाली गई।
  • नन्ही-मुन्ही दो बालिकाओं द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता के साथ वार्डो के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
  • लॉटरी के माध्यम से दोनों निकायों में सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जन जाति महिला के वार्डो का निर्धारण हुआ।
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी ने बताया कि नगरपरिषद जैसलमेर के कुल 45 वार्डो में से जनसंख्या के अनुपातः में 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जन जाति , 9 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 29 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हुए।
WAf𝕏TGin✉🖨
नगरपरिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के वार्डो की हुई लॉटरी

          जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्री सभागार में नगरपरिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के वार्डो की लॉटरी निकाली गई। नन्ही-मुन्ही दो बालिकाओं द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता के साथ वार्डो के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के माध्यम से दोनों निकायों में सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जन जाति महिला के वार्डो का निर्धारण हुआ।

          उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी ने बताया कि नगरपरिषद जैसलमेर के कुल 45 वार्डो में से जनसंख्या के अनुपातः में 5 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जन जाति   , 9 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 29 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हुए। निकाली गई लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 11, 31 व 38 तथा वार्ड संख्या 12 व 39 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार अनुसूचित जन जाति (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 9 तथा अनुसूचित जन जाति महिला के लिये वार्ड संख्या 10 आरक्षित हुआ।

          इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओपन) के लिये वार्ड संख्या 14, 15, 17, 18, 20 व 34 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 16, 23 एवं 43 आरक्षित हुए। सामान्य वर्ग (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 1,2,4,5,7,8,22,24,26,27,28,29,30,32,33,36,41,42 व 45 के लिये रहे। वहीं सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 3,6,13,19,21,25,35,37, 40 एवं 44 रहे।

          पोकरण नगरपालिका की निकली लॉटरी, वार्डो का इस प्रकार हुआ निर्धारण

          उप जिला निर्वाचन अधिकारी सैनी ने बताया कि इसी प्रकार नगरपालिका पोकरण के कुल 25 वार्डो में से जनसंख्या के अनुपातः में 3 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जन जाति, 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 15 वार्ड सामान्य के लिए निर्धारित हुए।

          निकाली गई लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 1 व 9,  अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 24 आरक्षित हुए। इसी प्रकार अनुसूचित जन जाति (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 20 तथा अनुसूचित जन जाति महिला के लिये वार्ड संख्या 25 आरक्षित हुआ।

          इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओपन) के लिये वार्ड संख्या 2,5, व 21 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 6 व 23 आरक्षित हुए। सामान्य वर्ग (ओपन) के लिए वार्ड संख्या 4,7,10,12,13,14,16,17,19 व 22 के लिये रहे। वहीं सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 3,8,11,15 व 18 रहे।

          लॉटरी कार्यक्रम के अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी दलपल हिंगड़ा, सवाई सिंह गोगली, चंद्र प्रकाश शारदा, अमरदीन फकीर, उम्मेद सिंह तंवर, हरिश धणदे, डॉ. बी.के.बारुपाल सहित अन्य दलों के पदाधिकारी, उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक लोकसेवाएॅं एवं सह प्रभारी चुनाव प्रभारी अधिकारी सत्य प्रकाश खत्री, चुनाव प्रकोष्ठ के रावल सिंह,  उपस्थित रहे।