जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए निर्वाचन में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना विजयी घोषित की गईं। मतगणना में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना को 14 मत, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विमला को 11 मत प्राप्त हुए।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण ने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन में नगर पालिका के सभी 25 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में सभी 25 मत वैध पाए गए।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी हीर सिैैंह चारण ने निर्वाचित अध्यक्ष कल्पना को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई।