श्रीगंगानगर। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्रों का विमोचन कल शाम नई धान मंडी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में किया गया।
पहला निमंत्रण पत्र बालाजी महाराज सहित सभी देवी-देवताओं के चरणों में अर्पित किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल, महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल,संरक्षक श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, मंजू गर्ग,विजयलक्ष्मी अग्रवाल, जयंती के उपलक्ष में निकाले जाने वाली शोभायात्रा के प्रभारी संदीप बंसल, सहप्रभारी सुशील सिंगला, महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली नृत्य,रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं के प्रभारी पवन जैन, मोटरसाइकिल यात्रा प्रभारी गिरधारी गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रोशन जिंदल, सुरेंद्र सिंगला, एडवोकेट विजेंद्र अग्रवाल, दीपक गुप्ता उपहार प्रायोजक दीपक गुप्ता प्रॉपर्टी एडवाइजर, श्यामसुंदर जिंदल, सतीश गुप्ता तथा पुजारी अरविंद पांडेय उपस्थित रहे।
महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता 5 अक्टूबर, मेहंदी प्रतियोगिता 6 अक्टूबर, नृत्य प्रतियोगिता 7 अक्टूबर, सहभोज 8 अक्टूबर, सुलेख प्रतियोगिता 8 अक्टूबर तथा भव्य शोभा यात्रा 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
शोभा यात्रा के साथ-साथ कलश यात्रा और मोटरसाइकिल रैली भी शामिल रहेगी। शोभा यात्रा में पैदल चलने में असमर्थ और दिक्कत महसूस करने वाले लोगों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि सहभोज के कार्ड 35 नई धान मंडी और सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर में स्थित जीडी मोटर्स से प्राप्त किये जा सकते हैं।मोटरसाइकिल रैली के लिए गिरधारी गुप्ता से और कलश यात्रा के लिए नीलम अग्रवाल, संतोष विजयवर्गीय व मंजू गर्ग से संपर्क किया जा सकता है् उन्होंने इन आयोजनों में समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
