मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

श्रीधर्मसंघ संस्कृत विद्यालय में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ श्रावणी उपाकर्म

श्रीगंगानगर। श्रीधर्मसंघ संस्कृत विद्यालय, तीन पुली, मोहनपुर रोड, श्रीगंगानगर में ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज के सानिध्य में श्रावणी

WAf𝕏TGin🖨
श्रीधर्मसंघ संस्कृत विद्यालय में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ श्रावणी उपाकर्म

श्रीगंगानगर। श्रीधर्मसंघ संस्कृत विद्यालय, तीन पुली, मोहनपुर रोड, श्रीगंगानगर में ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज के सानिध्य में श्रावणी उपाकर्म का पावन आयोजन वैदिक विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ। इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए तत्पश्चात ऋषि पूजन एवं यज्ञोपवीत पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

श्रावणी उपाकर्म वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार है। इसका उद्देश्य आत्मशुद्धि, प्रायश्चित्त, ऋषियों के प्रति कृतज्ञता तथा वेदाध्ययन एवं स्वाध्याय के प्रति पुनः संकल्प को सुदृढ़ करना है।

यज्ञोपवीत पूजन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में धर्म, संयम, सदाचार एवं कर्तव्यपालन के संकल्प को पुनः स्मरण करता है।

इस अवसर पर उपस्थित विप्रबंधुओं ने ऋषि परंपरा एवं वैदिक संस्कृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए वेद, संस्कृत, संस्कार एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज के सानिध्य में संपन्न यह आयोजन ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता, वैदिक संस्कारों के प्रति आस्था तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रहा।