जैसलमेर । विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति फतेहगढ़ में मंगलवार को आयोजित जनसेवा शिविर के मौके पर झिनझिनयाली निवासी वीर सिंह पुत्र तनेराज सिहं एवं घेवर चंद पुत्र बख्तावर मल को शिविर प्रभारी अधिकारीयों एवं कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। झिनझिनयाली निवासी वीर सिंह एवं घेवर चंद ने बताया कि उन्हें मृदा कार्ड मिलने से किसान के चेहरे पर खुशी छा गई।
विकसित भारत जनसेवा शिविर के दौरान शिविर के जरिए हासिल हुए मृदा स्वास्थ्य से उसे उसकी जमीन की उर्वरता की स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी। वहीं वह कृषि कार्य में जिससे वह संतुलित खाद एवं उर्वरक का सदुपयोग कर अपना उत्पादन बढ़ा सकता है और लागत कर सकता है। साथ ही इससे मृदा की जांच से सही पोषण, उचित उर्वरक का प्रयोग, उत्पादन में अभिवृद्वि के साथ ही खर्च में कमी आएगी तथा मिट्टी की और किसान की समृद्वि बढ़ेगी।
उन्होंने शिविर में इन कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने पर अत्यंत खुशी हुई एवं जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार के प्रति तहेदिल से आभार प्रकट किया।
