कोटड़ा। जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कोटड़ा में स्मार्ट क्लास की सौगात मिली।
कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया।
स्मार्ट क्लास में डिजिटल तकनीक के जरिए विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और आधुनिक अध्ययन सामग्री तक पहुंच का अवसर मिलेगा।मंत्री श्री खराड़ी ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है।
आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई को नई दिशा देने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करेंगी।उन्होंने कहा कि कोटड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
