मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जनजातीय चिंतन बैठक में शामिल हुए एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ रावत

उदयपुर। जनजातीय चिंतन बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें

WAf𝕏TGin✉🖨
जनजातीय चिंतन बैठक में शामिल हुए एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ रावत

उदयपुर। जनजातीय चिंतन बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भी सहभागिता की।

सांसद डॉ रावत ने बताया कि जनजातीय मामलों से जुड़ी इस बैठक केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और विभिन्न राज्यों के जनजातीय कार्य मंत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक शामिल हुए। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्रालय के कामकाज और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।