मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

एक दशक से राउमावि अमरथुन में वरिष्ठ अध्यापक गणित के खाली पद पर राजेश तिरगर ने कार्यग्रहण किया

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा बेरोजगारों के हित में लिए निर्णय के चलते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में एक दशक से अधिक समय से

WAf𝕏TGin✉🖨
एक दशक से राउमावि अमरथुन में वरिष्ठ अध्यापक गणित के खाली पद पर राजेश तिरगर ने कार्यग्रहण किया

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा बेरोजगारों के हित में लिए निर्णय के चलते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में एक दशक से अधिक समय से वरिष्ठ अध्यापक गणित के रिक्त पद भरने पर ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों अभिभावक एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल उस समय बन गया जब चन्दुजी का गढ़ा निवासी राजेश तिरगर का वरिष्ठ अध्यापक गणित के रिक्त पद पर चयन होने पर प्रातः कार्यग्रहण हेतु परिवार सहित विद्यालय में पहुंचे।

जैसे ही विद्यार्थियो को गणित के नए शिक्षक आने की सूचना मिली तो उनके अभिभावक, एसएमसी, एसडीएमसी,पीटीए, छात्र संसद, ग्रामीण जनप्रतिनिधि विद्यालय में जुटने लगें और नव पदस्थापित कार्मिक तिरगर का स्वागत करने लगे।

एक ओर नव पदस्थापित कार्मिक के माता पिता भावुक होकर बेटे की राजकीय नौकरी की शुरुआत के साक्षी बन प्रफुल्लित होकर राजस्थान सरकार को खूब खूब सराहना करते नहीं थक रहे थे।

वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूल राउमावि अमरथुन में एक दशक से खाली चल रहे वरिष्ठ अध्यापक गणित के पद भरने की खुशी बच्चों में देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमरथून के प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा ने कहा कि विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संकाय के व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने सहित विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर निदान किया गया है।

प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा ने बताया कि विद्यालय में 5 रिक्त पदों पर व्याख्याता कृषि विज्ञान, एकाउंटेंट,सहायक एकाउंटेंट,अध्यापक लेवल प्रथम, उप प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।

उन्होंने विद्यालय अमरथून में 10 कक्षा कक्ष नवनिर्माण करवाने, बालिका हॉस्टल स्वीकृत करने, स्ट्रफिंग पैटर्न नामांकन वृद्धि अनुसार नए पद सृजित करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमरथून की ओर से नव पदस्थापित कार्मिक का पगड़ी पहना कर, उपर्णा,शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण,श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास पीओ प्रधानाचार्य ने ऑफलाइन कार्यग्रहण करवाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।