मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो

श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने कहा कि 14 अगस्त को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गंगानगर जिले में

WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो

श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने कहा कि 14 अगस्त को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गंगानगर जिले में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सादुलशहर में तिरंगा यात्रा तथा अनूपगढ़ में विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम होंगे। आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन पहुंचकर कार्यक्रमों के भागीदार बने।

उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में गंगानगर जिले में अनुकरणीय विकास कार्य हुए हैं। नहरों के सुदृढ़ीकरण, पक्के खालों का निर्माण, सूर्य घर बिजली योजना, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा तथा सड़क विकास के अनेकानेक कार्य करवाये गये हैं।

राजस्थान सहित जिले में विकास का क्रम अनवरत जारी रहेगा। क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी।