बांसवाड़ा। राजस्थान में ग्रामीण परिक्षेत्र के पंचायत पंच और सरपंच, प्रधान, जिला परिषद् के चुनाव के लिए मतदान के लिए वोटिंग प्रक्रिया से ही चुनाव सम्पन्न करवाने, पर्याप्त संसाधन सुविधाएं बज़ट आवंटन सहित सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करवाने की जरूरत शिक्षक कर्मचारियों ने जताई है ।
इस हेतु राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेज कर धरातलीय विषम परिस्थितियों का जिक्र किया है।
सियाराम संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि चुनाव के दिन पंच और सरपंच के चुनाव के लिए मतदान के दिन पूर्व तैयारी में न्यूनतम तीन घंटा लगता है। अतः अतिरिक्त कार्मिकों लैपटॉप प्रिंटर मेन विथ मशीन उपलब्ध कराने चाहिए़।
उसके बाद मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निरन्तर 11 घंटे तक नियत है।
अतः अतिरिक्त कार्मिकों की जरूरत है किन्तु प्रशासन उन्हीं शिक्षक कर्मचारियों से जबरन दिन रात लगातार काम लेता है जोकि विधि विरुद्ध कार्य है।
संगठन का मानना है कि मतदान की समाप्ति के बाद की तैयारी में भी सीलिंग पैकिंग में भी तीन घण्टे ओर विभिन्न फॉर्म भरने में इससे कुछ अधिक समय लगता है।
कुल न्यूनतम समय 12 घंटे 30 मिनट या अधिक कार्य लेने से शिक्षक कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हैं।
संगठन का मानना है कि उसी दिन पंचों के और सरपंच के मतों की गिनती भी करने और उनका परिणाम भी घोषित करने में,निर्वाचन के प्रमाणपत्र देने में,शपथ दिलाने में और अन्य अनेकों आवश्यक कार्यों को पूरा करने में अगली तिथि के (रात्रि के) दो बजे से चार तक भी बज जाते हैं।
दो बजे तक कुल 19 घंटे 30 मिनट तक से चार बजे तक 21 घंटे 30 मिनट तक लगातार काम करने के बाद में सब अभिलेखों को पूर्ण करके सुरक्षित भी रखना होता है।
अतः अतिरिक्त कार्मिकों, लैपटॉप प्रिंटर मेन विथ मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
इसके अलावा अगले दिन सुबह 7 बजे से ही उप सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करनी होती है।
यह सब निर्वाचन अधिकारी (returning officer) और मतदान दलों के कर्मचारियों के लिये घोर लगातार अमानवीय कृत्य है।
संगठन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग और राजस्थान मानवाधिकार आयोग इस प्रक्रिया पर तुरन्त संज्ञान ले और मत पत्र निर्माण, आवेदन भरवाने ,छांटने,पात्र चयन करने, सिम्बोल आवंटन, मत गणना सहित प्रत्येक कार्य कंप्यूटर से एवं उपखण्ड स्तर पर करवाने की मांग की गई हैं साथ ही मत गणना जिला या उपखण्ड स्तर पर अगले कार्य दिवस को ही करवाये जाने की मांग की है।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालो में जिलाध्यक्ष नवीन जोशी, ललित आर पाटीदार, अशोक शर्मा,नानू राम डामोर डाया लाल यादव,अरुण व्यास, लोकेश पटेल,लोकेश पंड्या, सतीश जोशी, बदन लाल डामोर, अमृत लाल डामोर, गजेन्द्र व्यास,श्रीपाल जैन,महिपाल भाटिया, जिला मंत्री महिपाल भुता सहित कई शिक्षक कर्मचारी सम्मिलित है।