मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स द्वारा जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में बच्चों की राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स द्वारा जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता

श्रीगंगानगर । लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में बच्चों की "राधा-कृष्ण बनो" प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में बच्चों और वयस्कों ने भाग लिया।क्लब के अध्यक्ष विनम्र बिहाणी ने बताया की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना एवं उन्हें प्रेरित करना था।प्रतिष्ठित निर्णायकों श्वेता जयंत शर्मा और रिशिका लविश छाबड़ा द्वारा मूल्यांकन के पश्चात सियोन मित्तल,शिवांश और शिवांगी चितलांगिया,भूविका अरोड़ा‌ और इनाया गर्ग को विजेता घोषित किया गया।इस आयोजन के माध्यम से लायंस क्लब ने युवा पीढ़ी को भारतीय मूल्यों, नैतिकता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रशंसनीय प्रयास किया है।

प्रतियोगिता ने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए सामाजिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित किया।