मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

खेड़ली पाड़ा जर्जर स्कूल वैकल्पिक स्थानांतरण का भारी विरोध, उसी जगह नई शाला भवनो की मांग पीओ को चेताया

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा जर्जर शाला भवनो में विद्यार्थियो को नहीं बिठाने ओर सुरक्षित वैकल्पिक इंतजाम करने के उच्च अधिकारियों

WAf𝕏TGin🖨
खेड़ली पाड़ा जर्जर स्कूल वैकल्पिक स्थानांतरण का भारी विरोध, उसी जगह नई शाला भवनो की मांग पीओ को चेताया

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा जर्जर शाला भवनो में विद्यार्थियो को नहीं बिठाने ओर सुरक्षित वैकल्पिक इंतजाम करने के उच्च अधिकारियों द्वारा जारी आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने पहुंचे पीओ प्रधानाचार्य अमरथून का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावको ने भारी विरोध करते हुए विद्यालय अन्यत्र शिफ्ट किए जाने पर रोक लगाई जाने हेतु पाबंद किया।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत अमरथून अधीन खेड़ली पाड़ा, कोठारिया पाड़ा फले वार्ड में ग़रीब, निर्धन पालनहार, बीपीएल किसान रहते है उनके जनजाति विद्यार्थियो के शिक्षण व्यवस्था अन्यत्र शिफ्ट किए जाने से छोटे छोटे बच्चे 3 किलोमीटर दूर वैकल्पिक व्यवस्था करने से पढ़ाई से महरूम हो रहे हैं।

ओर अमरथून में स्कूल जाते समय बड़ी नहर में गिरने के कई हादसे हो चुके है अतः दोनों प्राथमिक विद्यालय खेड़ली पाड़ा, कोठारिया पाड़ा स्कूल को पूर्ववृत्त अपनी जगह पर ही संचालित किए जाए ओर जोर जबरदस्ती से वैकल्पिक व्यवस्थाओं के नाम पर स्कूल हटाने पर भारी विरोध करेंगे।

ग्रामीणों ने पीओ प्रधानाचार्य अमरथून को स्पष्ट रूप से कहा कि न तो स्कूल अन्य जगह शिफ्ट नहीं होगे नहीं बच्चे नहर पार कर दूर जायेंगे। ओर वैकल्पिक व्यवस्थाओं के नाम पर एक तरफा आदेशों की होली जलाई जाएगी।

उपस्थित ग्रामीणों ने स्कूल यथावत संचालित सुनिश्चित करने पर विचार करने का अनुरोध किया ओर पीओ प्रधानाचार्य अमरथून को पाबंद किया।

इधर भारी विरोध के बाद पीओ प्रधानाचार्य अमरथून ने ग्रामीणों से निवेदन किया कि आपकी भावनाओ को उच्च स्तरीय अधिकारियों को पहुंचा दूंगा और सभी समस्याओं के हल करने हेतु उपखण्ड,जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन निवेदन करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक जर्जर स्कूल राप्रावि कोठारिया पाड़ा को 8 माह पूर्व दूसरी खस्ताहाल स्कूल खेड़ली पाड़ा स्कूल में शिफ्ट किया गया जोकि स्वयं जर्जर खस्ताहाल स्थिति में है उसमें अस्थाई तौर पर संचालित कराए जाने के लिखित आदेश जारी किए जाने वाले शिक्षा अधिकारियों की मानसिक स्थिति चिंतनीय है।

वैकल्पिक व्यवस्था करने ओर भवन जमींदोज करने के आदेश जारी किए गए थे।

जबकि आठ माह बाद भी सिस्टम की लाचारी के चलते न तो कमरे,नहीं मूत्रालय शौचालय निर्माण किए गए ओर तो ओर वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत हजारों रुपए का मकान भाड़ा भी नहीं दिया जा रहा हैं ।

वक्ताओं ने तत्काल डी एम एफ टी, सीएसआर स्कीम, समसा विभाग के तहत् कक्षा कक्ष नवनिर्माण किए जाने हेतु बज़ट आवंटन प्राथमिकता से किया जाने की मांग की ।

वक्ताओं ने कहा कि बार बार वैकल्पिक व्यवस्थाओं के नाम पर स्कूल शिफ्टिंग करने के तुगलगी आदेशों का भारी विरोध किया जाएगा।

और स्थाई नव निर्माण उसी जगह करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी घाटोल ओर जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि राप्रावि खेड़ली पाड़ा स्कूल भी जर्जर खंडहर खस्ताहाल स्थिति में है रोज बच्चों पर चुना ओर छत का प्लास्टर गिरता है जिससे डर कर , गिरने के अंदेशे में शिक्षक बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी कर दी जाती हैं।

जबकि शाला भवन रातों रात तो जर्जर नहीं हुआ है शिक्षा विभाग अधिकारियों के निकम्मेपन के चलते दोनों प्राथमिक स्कूलों में शौचालय - मूत्रालय, चार दिवारी, बिजली,पानी, सहित खेल मैदान का अभाव है और स्कूल भूमि पर अतिक्रमण व्याप्त हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों अभिभावको ने संघर्ष समिति गठित कर आन्दोलन शुरू करने पर जोर दिया ओर राउमावि अमरथुन स्कूल में 10 कक्षा कक्ष नवनिर्माण करवाने, 05 प्रयोगशालाएं निर्माण करने, छात्रावास स्वीकृत करने, स्ट्रफिंग पैटर्न नामांकन अनुसार पद सृजित करने, चार साल पहले नवक्रमोन्नत विद्यालय राउमावि भंवर वोड में व्याख्याताओं के पद सृजित करने सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने, प्रधानाचार्य भवर वोड से स्थानांतरीत संस्था प्रधान आशीष पंडया को पुनः लाने ओर स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की गई।

वक्ताओं में कमजी निनामा, शम्भू लाल, नाथूलाल, प्रभुलाल, खातू भाई, शंकर भाई,नरेश कुमार निनामा, होमला भाई सहित संघर्ष समिति के कई सदस्य शामिल थे