मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया युवाओं से संवाद

प्रदेश के सभी 41 जिलों से युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से उत्साहपूर्वक की सहभागिता

मुख्य बिंदु
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।
  • राज्य के सभी 41 जिलों से युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
  • मुख्यमंत्री ने मायभारत स्वयंसेवकों, एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य और सामाजिक सरोकारों में उनके योगदान पर चर्चा की।
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत-2047 के संकल्प के वाहक बनकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
  • उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है।
  • युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया युवाओं से संवाद

जैसलमेर । विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।

राज्य के सभी 41 जिलों से युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने मायभारत स्वयंसेवकों, एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य और सामाजिक सरोकारों में उनके योगदान पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत-2047 के संकल्प के वाहक बनकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने युवाओं से नवाचार, कौशल विकास, सामाजिक सेवा, स्वैच्छिक गतिविधियों तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी से साकार होगा।

जैसलमेर में युवाओं ने उत्साह से सुना मुख्यमंत्री का संवाद जैसलमेर जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशार्थ शेखर, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसबीके राजकीय पीजी महाविद्यालय, एमएलएस राजकीय कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स अकादमी, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड तथा मायभारत स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवाद को उत्साहपूर्वक सुना एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और विकास की गतिविधियों से जुड़कर अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को और सुदृढ़ किया गया।