मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत नगरपरिषद के सभी वार्डों में

आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगे वार्डवार शिविर

मुख्य बिंदु
  • निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
  • आयुक्त नगरपरिषद जेसलमेर, पवन कुमार द्वारा निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 1 से 5 एवं 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 6 से 10, 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11 से 15 में शिविर आयोजित होगे।
  • इसी प्रकार 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 से 20, 12 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 13 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 से 30, 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए शिविर कार्यक्रम निर्धारित है।
  • आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर को वार्ड संख्या 36 से 40 तथा 16 अक्टूबर को वार्ड संख्या 41 से 45 तक के वार्डों में शिविर लगाए जायेगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

आयुक्त नगरपरिषद जेसलमेर, पवन कुमार द्वारा निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 1 से 5 एवं 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 6 से 10, 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11 से 15 में शिविर आयोजित होगे। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 से 20, 12 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 13 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 से 30, 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए शिविर कार्यक्रम निर्धारित है।

आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर को वार्ड संख्या 36 से 40 तथा 16 अक्टूबर को वार्ड संख्या 41 से 45 तक के वार्डों में शिविर लगाए जायेगे।

आदेश के तहत शिविर के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद जैसलमेर के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सांेंलकी को शिविर प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अभियंता हंसराज को सहप्रभारी अधिकारी लगाया गया है।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उन्हें सौपे गए कार्यों एवं दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेगे।