हमारे काम से मिली उपलब्धियां उत्साह और संतोष की बात तो हो सकती है पर काम की इतिश्री नहीं। इसके विपरीत ये इस बात का संकेत भी होती हैं कि अधिक जोश के साथ नई दृष्टि और सोच के साथ पहले से अधिक कार्य करें।
उपलब्धियां , जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व को और बढ़ाती है। एक वाकिया याद आता है जब जिला स्तरीय अधिकारी के रूप में पदोन्नति होने पर एक साहित्यकार महिला का सम्मान हुआ तो भावुक होते हुए अपने उद्बोधन में कहा आप सब ने जो स्नेह प्रकट किया है मैं गदगद हुं, मुझे लगता है आप सब ने मेरी जिम्मेदारी बढ़ा दी है, पता नहीं निभा पाऊंगी या नहीं ? यह अहसास ही जोश के साथ अधिक कार्य करने को प्रेरित करता है।
उपलब्धियों की सार्थकता पथ को रोकती नहीं आगे की ओर ले जाने का कारक बनें। हर पल हमारा चिंतन यही हो कि अपने सीमित साधनों से समाज को क्या दे सकते हैं ? बच्चों और नौजवान पीढ़ी को प्रोत्साहित करने में हमारा क्या योगदान हो सकता है ? इन भावनाओं से किए गए कार्य से हमें तो संतोष होगा ही साथ ही अपनी उपलब्धियों का उपयोग समाज हित में करने पर गर्व भी महसूस होगा।
संवाद पाठक से * उपलब्धियां पथ पर कदम बढ़ाने के लिए प्रकाश पुंज का कार्य करती हैं।
पल्लवी दरक न्याति, कोटा * इतिहास और साहित्य में झलकती है आपकी विलक्षणता। आपने साहित्य की लो महिला और पुरुष और विद्यार्थियों में जगाने का सकारात्मक प्रयास किया है।आपकी कर्म निष्ठा को नमन ।
योगेंद्र शर्मा, कोटा * निसंदेह उपलब्धियां जिम्मेदारियां बढ़ा देती है और आगे निरंतर काम करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ ऊर्जा से भर देती है रेणु चौधरी, कोटा * उपलब्धियों की ऊर्जा से सतत कदम बढाना है।
पीछे न देख मुसाफिर नवोदित को राहें दर्शानी है।।
डॉ. वैदेही गौतम, कोटा * सही कहा आपने, उपलब्धियां तो एक तरह से आपकी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती हैं। जब उपलब्धियों को सराहा जाता है तो आगे काम कारने का जोश कई गुना बढ़ जाता है।
भूपेंद्र सिंह राणा, कानपुर * आपके विचार वास्तव में प्रेरक हैं। आपने उपलब्धियों को केवल सफलता की इतिश्री नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की ऊर्जा और जिम्मेदारी का स्रोत बताया है। समाज और नई पीढ़ी के लिए योगदान देने का यह दृष्टिकोण अनुकरणीय है। आपकी अभिव्यक्ति पढ़कर आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने की ललक दोनों बढ़ते हैं।
डॉ. शशि जैन, कोटा
