मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Literature News

ज्ञान भारती संस्था और स्वं गौरीशंकर कमलेश, कमला कमलेश स्मृति पुरस्कार

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल लेखक एवम् पत्रकार, कोटा

मुख्य बिंदु
  • ज्ञान भारती संस्थान कोटा द्वारा विगत 33 वर्षो से निरंतर दिए जा रहे सम्मान की श्रंखला में वर्ष 2026 का स्वं गौरी शंकर कमलेश राजस्थानी भासा पुरस्कार संग्राम सिंह सोढ़ा को उनकी राजस्थानी निबंध कृति "सतरंगी संस्कृति" के लिए और कमला कमलेश राजस्थानी भासा पुरस्कार डॉ.
  • सीमा भाटी को उनके उपन्यास "आस री डोर" के लिए 21 नवंबर को कोटा के ज्ञान भारती स्कूल इंद्रा मार्केट कोटा में प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
  • कुलवंत गौड़, कोटा और जगन्नाथ गोचर राजस्थानी गीतकार, साँगोद को गौरी शंकर कमलेश सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  • गौरीशंकर कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार से राजस्थानी साहित्यकारों को सम्मानित करने से राजस्थानी भाषा के लेखन को प्रोत्साहन मिला है।
  • देश में कई साहित्यकारों की स्मृति में विभिन्न संस्थाओं द्वारा चयन समिति द्वारा साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान और कृतियों के लिए सम्मानित किया जा कर साहित्य की श्रीवृद्धि के प्रयास किए जाते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
ज्ञान भारती संस्था और स्वं गौरीशंकर कमलेश, कमला कमलेश स्मृति पुरस्कार

कोटा । ज्ञान भारती संस्थान कोटा द्वारा विगत 33 वर्षो से निरंतर दिए जा रहे सम्मान की श्रंखला में वर्ष 2026 का स्वं गौरी शंकर कमलेश राजस्थानी भासा पुरस्कार संग्राम सिंह सोढ़ा को उनकी राजस्थानी निबंध कृति "सतरंगी संस्कृति" के लिए और कमला कमलेश राजस्थानी भासा पुरस्कार डॉ. सीमा भाटी को उनके उपन्यास "आस री डोर" के लिए 21 नवंबर को कोटा के ज्ञान भारती स्कूल इंद्रा मार्केट कोटा में प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

समरोह में डॉ. कुलवंत गौड़, कोटा और जगन्नाथ गोचर राजस्थानी गीतकार, साँगोद को गौरी शंकर कमलेश सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

गौरीशंकर कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार से राजस्थानी साहित्यकारों को सम्मानित करने से राजस्थानी भाषा के लेखन को प्रोत्साहन मिला है। देश में कई साहित्यकारों की स्मृति में विभिन्न संस्थाओं द्वारा चयन समिति द्वारा साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान और कृतियों के लिए सम्मानित किया जा कर साहित्य की श्रीवृद्धि के प्रयास किए जाते हैं।

स्थापना : राजस्थान के हाड़ोती क्षेत्र में कोटा की संस्था ज्ञान भारती की स्थापना 1985 में की गई। इस संस्था के माध्यम से 1993 से गौरी शंकर कमलेश की स्मृति में प्रति वर्ष स्व.गौरी शंकर कमलेश स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार जितेंद्र ' निर्मोही ' बताते है इससे पूर्व यह पुरस्कार राजस्थानी भाषा के लिए " केशरी सिंह बाहरेठ" और हिन्दी भाषा के लिए "निराला" के नाम से दिया जाता था।

इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी भाषा के साहित्य का उत्थान और साहित्यकारों को आगे बढ़ाना है। वर्तमान में स्व. गौरी शंकर कमलेश स्मृति पुरस्कार में राजस्थानी भाषा के साहित्यकार का चयन कर चयनितसाहित्यकार को ग्यारह हजार रुपए राशि नकद , सम्मान पत्र,शाल श्रीफल से सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही अब "कमला कमलेश पुरस्कार" भी एक साहित्यकार को दिया जाता है, जिसमें पांच हजार रुपए से सम्मानित किया जाता है।

संस्थान द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार को लेकर जितेंद्र ' निर्मोही ' जी खासे उत्साहित है। वह बताते हैं कि राजस्थानी भाषा की उन्नति देखते हुए उन्हें आपार हर्ष होता है। राजस्थानी भाषा के कई साहित्यकार उनसे प्रेरित हैं। हाड़ोती में भी इस दिशा में उन्होंने काफी प्रयास किया है और ये पुरस्कार भी उसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है, जिससे अन्य साहित्यकार भी प्रेरित होते हैं।

पुरस्कारों की श्रृंखला ; अंबिका दत्त को पहला सम्मान : संस्थान द्वारा प्रथम पुरस्कार 1994 में साहित्यकार अम्बिका दत्त को उनकी कृति " सोरम का चतराम " काव्य के लिए प्रदान किया गया था। इनके पश्चात 1995 में दुर्गा दान सिंह गौड़ " आम्बा हर्यो रहजै रै" काव्य, 1996 में नेमी नारायण जोशी" ओळू री अंखियाता" संस्मरण, 1997 में डॉ सत्यनारायण सोनी"घमसाण" कहानी संग्रह , 1998 में बृज मोहन मधुर "रमझोळ" काव्य , 1999 में डॉ तारा लक्ष्मण गहलोत " ओळू री आरसी" संस्मरण, 2000 में गिरधारी लाल मालव" खिंचड्यां की सोरम" कहानी संग्रह के लिए पुरस्कृत किए गए।

पुरस्कृत साहित्यकारों की श्रृंखला में 2001 में रामस्वरूप किसान" हाड़ाखोड़ी" कहानी संग्रह, 2002 में बालकृष्ण थोलम्बिया" मुखडै तो बोल" काव्य, 2003 में पद्मश्री डॉ अर्जुनसिंह शेखावत" संस्कृति रा वडेरा" शोध आलेख , 2004 में विजय जोशी" आसार" कहानी संग्रह, 2005 में डॉ भगवती लाल व्यास" सबद राग" काव्य संग्रह, 2006 में नागराज शर्मा" धापली रो लोकतंत्र" व्यंग्य संग्रह, 2007 में श्याम महर्षि" सोनल वेलि रो समंदर" काव्य, 2008 में मधुकर गौड़" गीतां री पाण" काव्य, 2009 में प्रो कुंदन माली" गद्य विमर्श रचना तत्व कर सैध्दांतिकी "समालोचना कृति एवं 2010 में अशोक जोशी क्रांत "पावसी" को पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार 2012 में मोनिका गौड़"हथेली में चांद" काव्य, 2015 में दुलाराम सहारण" आंगणै री ओल्यूं" काव्य संग्रह, 2016 में पूर्ण शर्मा" पूरण" " मेटहू तात जगत परितापा" कहानी संग्रह, 2017 में डॉ नीरज दइया" पाछो कुण आसी" काव्य संग्रह, 2018 में रवि पुरोहित"उतरुं ऊंडै काळजै" काव्य, 2019 में कीर्ति शर्मा "हेत रो उजास" कहानी संग्रह, 2021 में जयसिंह आशावत" होई सुहागण रेत" काव्य को पुरस्कृत किया गया।

वर्ष 2022 में डॉ. गजे सिंह राजपुरोहित ”राजस्थानी साहित्य री सोरम” के लिए एवं प्रथम बार शुरू किया गया कमला कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार जोधपुर की कथा नवांतर लेखिका संतोष चौधरी को”काया री कळझळ” के लिए दिया गया।

2023 में डॉ. कृष्ण कुमार " आशु " गंगानगर, डॉ. कृष्णा आचार्य, बीकानेर एवं इतिहासविद् फिरोज अहमद को सम्मानित किया गया।

वर्ष 2024 में पर्यावरण चेतना,वन एवं वन्य जीव संरक्षण, जंगल बचाओ आंदोलन में विशेष कार्य करने वाले तपेश्वर सिंह भाटी को, साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने एवं शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करने के लिए शिक्षा विद स्नेहलता शर्मा को, उत्कृष्ट पत्रकारिता के आधार पर हाड़ौती अंचल में राजस्थानी भाषा साहित्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार धनराज टांक को एवं लोक मनोरंजन और जनभागीदारी से हाड़ौती अंचल में राजस्थानी भाषा का प्रचार और प्रसार करने के लिए गोपाल सिंह सोलंकी फूफा जी को प्रदान किया गया।

वर्ष 2025 के स्व गौरी शंकर कमलेश स्मृति पुरस्कार कोटा के किशन वर्मा को उनकी काव्य कृति " मीरांमाई" के लिए और कमला कमलेश महिला राजस्थानी पुरस्कार जोधपुर की बसंती पंवार को उनकी राजस्थानी व्यंग्य कृति "चूंटिया भरूं?" के लिए प्रदान किया गया।

यह गर्व की बात है की इस संस्थान से पुरस्कृत साहित्यकारों को आगे भी बड़े - बड़े पुरस्कारों से सम्मानित होने के अवसर प्राप्त हुए। निश्चित ही कोई भी संस्थान अपनी ऐसी उपलब्धियों पर गर्व कर सकती हैं। हाड़ोती को भी ऐसी संस्था और पुरस्कृत साहित्यकारों पर गर्व है।