कोटा। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधी नगर गुजरात के हिंदी पखवाड़े के तहत कोटा संभागीय इकाई द्वारा रविवार को शपथ ग्रहण , समरस सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं गीत - संगीत का सम्भागीय अधिवेशन का आयोजन आरकेपुरम स्थित एक होटल में किया गया।
संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल ने मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय इकाई के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में संस्थान का पहला भवन बनाया गया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए संभागीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक महेश पंचोली का आभार व्यक्त किया।
मुख्य वक्ता के रूप में संभागीय संरक्षक साहित्यकार विजय जोशी ने साहित्य के विकास में साहित्यिक संस्थाओं का योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थाएं साहित्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
समारोह की अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन , विशिष्ठ अतिथि डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आनंद कुमार जैन अकेला, राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती रजनी शर्मा राष्ट्रीय सचिव, डॉ. वैदेही गौतम राजस्थान प्रांतीय प्रभारी ,गोविंद गुरु प्रांतीय अध्यक्ष, नवनीत राय 'रुचिर', राजस्थान प्रांतीय महामंत्री, रघुनाथ मिश्र सहज एवं जितेंद्र निर्मोही राष्ट्रीय संरक्षक एवं रघुराज सिंह, कर्मयोगी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कोटा संभागीय इकाई के अध्यक्षस्नेहलता शर्मा ,सुमन लता शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संरक्षक रीता गुप्ता, महामंत्री दीनबंधु परालिया, कोषाध्यक्ष रेनू सिंह जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्रीलाल दिव्य सुरेश पंडित, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हेम, राम शर्मा साहित्य मंत्री नवीन गौतम, महामंत्री डाॅ. शिव लहरी, साहित्य मंत्री, अल्पना गर्ग , संगठन मंत्री प्रितिमा पुलक, राधा तिवारी ,साधना शर्मा एवं श्यामा शर्मा,मिडिया प्रभारी नहुष व्यास, रूपनारायण शर्मा,डाॅ.सुशीला जोशी, प्रचार मंत्री वंदना शर्मा , रेखा शर्मा ,हिमानी भाटिया, एकता शर्मा,अदिती शर्मा, सन्जू श्रृंगी, रेखा सक्सेना शपथ ग्रहण की।
सभी को मनोनयन पत्र और हिंदी पखवाड़े का सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अदिति शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
हिमानी भाटिया, वंदना शर्मा, राजेंद्र कुमार जैन आदि ने भजन और गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में आनंद की सरिता बहाई। जितेंद्र निर्मोही के साहित्य पर शोध करने वाले देवली के नीरज वर्मा को सम्मानित किया गया।
कोटा में समरस भवन में कार्यालय खोलने के लिए डॉ. वैदेही गौतम ने आश्वस्त किया। अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
संचालन संभागीय अध्यक्ष महेश पंचोली ने कर सभी का स्वागत किया।
