मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब मेन का शपथ ग्रहण समारोह ‘पलक-2026’ आज

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के रीजन 9 की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन का शपथ ग्रहण समारोह ‘पलक-2026’ कल

WAf𝕏TGin🖨
लायंस क्लब मेन का शपथ ग्रहण समारोह ‘पलक-2026’ आज

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के रीजन 9 की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन का शपथ ग्रहण समारोह ‘पलक-2026’ कल शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग ने बताया कि समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल, सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष नीरज बंसल सहित सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन द्वारका जलान,जबकि इंडक्शन ऑफिसर पूर्व प्रांतपाल ज्योति शप्रकाश कांडा, मुख्य वक्ता पूर्व रीजन चेयरमैन वीरेंद्र बेद होंगे।

नरेंद्र चांगिया, कमल कुक्कड़, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, जोन चेयरमैन, नौरंगराय गर्ग तथा डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा सहित अनेक लायन पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

कन्वीनर विनीत जिंदल ने बताया कि पूर्व सचिव संजय बंसल, पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश बंसल सहित क्लब के सदस्य समारोह को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।