मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पंचायती राज आम चुनाव 2026 चुनाव को लेकर धर्मशाला, भवनों का अधिग्रहण

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, पंच एवं सरपंच पद के चुनाव तृतीय एवं चतुर्थ चरण में सम्पन्न होंगे।

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, पंच एवं सरपंच पद के चुनाव तृतीय एवं चतुर्थ चरण में सम्पन्न होंगे। अस्थाई आवास व्यवस्था को लेकर जिले की धर्मशालाओं व भवनों का अधिग्रहण किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि चतुर्थ चरण का चुनाव 14 व 16 नवम्बर को होगा।

निर्वाचन से संबंधित कार्यों में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरक्षित, रिजर्व मतदान दलों, वीडियोग्राफर, पुलिस बल के अस्थाई आवास व ठहरने के लिये विभिन्न धर्मशालाओं व भवनों का अधिग्रहण किया गया है।

श्रीगंगानगर उत्तर के लिये भाटिया धर्मशाला, माहेश्वरी धर्मशाला, तहसील रोड श्रीगंगानगर का, श्रीगंगानगर दक्षिण के लिये पंचायती धर्मशाला व लीला धर्मशाला का 13 नवम्बर से 17 नवम्बर 2026 तक के लिये अधिग्रहण किया गया है।

पंचायत समिति सादुलशहर के लिये दुर्गा मंदिर धर्मशाला, सादुलशहर व व्यापार मंडल, श्री गौशाला समिति सादुलशहर, गुरू जम्भेश्वर धर्मशाला सादुलशहर, अम्बेडकर भवन नगरपालिका सादुलशहर, व्यापार मंडल का 12 नवम्बर से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है। पदमपुर पंचायत समिति के लिये अग्रवाल धर्मशाला, अरोड़वंश धर्मशाला, व्यापार मंडल भवन नई धानमंडी और बिश्नोई धर्मशाला का 13 से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है।

इसी तरह श्रीकरणपुर पंचायत समिति के लिये अरोड़वंश धर्मशाला करणपुर, जैन धर्मशाला करणपुर, पंचायती धर्मशाला करणपुर, ब्राह्मण धर्मशाला करणपुर, व्यापार मंडल केसरीसिंहपुर, पंचायती धर्मशाला केसरीसिंहपुर का 13 से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है। अनूपगढ़ पंचायत समिति के लिये अग्रवाल धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला, जाट धर्मशाला, कामरा धर्मशाला, कुम्हार धर्मशाला, नागपाल धर्मशाला, बतरा धर्मशाला का 12 से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है।

इसी तरह रायसिंहनगर पंचायत समिति के लिये ब्राह्मण धर्मशाला, हनुमान मंदिर धर्मशाला, अरोड़वंश धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, जाट धर्मशाला का 12 से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है। घडसाना पंचायत समिति के लिये लायन्स क्लब धर्मशाला घडसाना, जाट धर्मशाला घडसाना, कुम्हार धर्मशाला घडसाना, व्यापार मंडल घडसाना, कुम्हार धर्मशाला रावला और सिंधी धर्मशाला रावला का 13 से 17 नवम्बर तक के लिये अधिग्रहण किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को पंचायती राज आम चुनाव के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं एवं गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया गया है।