श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को सादुलशहर उपखण्ड क्षेत्र के पटवार मंडल धर्मसिंहवाला में ग्वार फसल में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
शुक्रवार को जिला कलक्टर द्वारा पटवार मंडल धर्मसिंहवाला स्थित ग्वार फसल के खेत में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। इस दौरान श्री नितिन पुरोहित द्वारा क्रॉप कटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
क्रॉप कटिंग और वजन संबंधी आवश्यक कार्यवाही के पश्चात जिला कलक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया सम्पादित करने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर गिरदावर श्री सेठीराम, पटवारी श्री महेन्द्र सिंह, श्री कपिल देव, श्री अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
