कोटा। सेवा, स्नेह और संस्कारों की मिसाल रहीं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में सोमवार, 28 सितंबर को श्रीराम मंदिर, कोटा जंक्शन के मीटिंग हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हॉल खचाखच भर गया। उपस्थितजनों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सेवाभावी, सरल एवं स्नेहमयी व्यक्तित्व का स्मरण किया।
स्वर्गीय कमला देवी शर्मा, पत्नी स्वर्गीय इंद्रपाल जी शर्मा का 25 सितंबर 2026 को देवलोक गमन हो गया था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर छा गई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कमला देवी शर्मा का जीवन सेवा, स्नेह और संस्कारों की प्रेरणादायी मिसाल था। उनके द्वारा दिए गए संस्कार, अपनापन और प्रेम सदैव परिवार एवं समाज के लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
### श्रद्धांजलि देने उमड़े शहर के गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर राकेश सौरल, उपमहापौर विवेक राजवंशी, सभापति महेश वर्मा, भाजपा नेता चमन बैरवा, लव शर्मा, दीपक खींची एवं वासुपाल, वार्ड पार्षद मंगेश कुमावत, चंद्रप्रकाश सुमन, कांग्रेस नेता जतिन लोधा, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पंचोली, जनार्दन गुप्ता, इंद्रजीत सिंह मखीजा, अरुण भार्गव, राकेश गोयल, संजय सक्सेना, हिम्मत सिंह, पंकज मेहता, राजेंद्र चावला, पुरुषोत्तम बच्चानी (पिस्सू जी), परमानंद शर्मा, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. सुधीर उपाध्याय, जयकुमार बत्रा, जितेंद्र खजांची, ऋषि कुमार, गणेश चाय वाले, हेमंत विजयवर्गीय, रविंद्र सिंह सोलंकी, सुभाष चतुर्वेदी एवं अब्दुल रऊफ अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
### परिजनों ने नम आंखों से किया स्मरण इस अवसर पर पुत्र हरिमोहन शर्मा, पौत्र हरिश, महेंद्र, भानु, सुलभ एवं आर्यन, प्रपौत्र शुभ एवं पल्वित, भांजे राजेंद्र हरसोरा एवं योगेंद्र हरसोरा, अभिषेक, डॉ. प्रदीक्ष, विवान, विहान तथा समस्त कोठोत्या परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में श्रद्धा, संवेदना और आत्मीयता का माहौल रहा। उपस्थितजनों ने दिवंगत कमला देवी शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
