मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

ज्योति मित्रों के सहयोग से,शहर में संपन्न हुए दो नेत्रदान

रविवार देर रात को शहर में दो दिवंगतों के नेत्रदान संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्रों के सहयोग से संपन्न हुए। संस्था के ज्योति

WAf𝕏TGin✉🖨
ज्योति मित्रों के सहयोग से,शहर में संपन्न हुए दो नेत्रदान

रविवार देर रात को शहर में दो दिवंगतों के नेत्रदान संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्रों के सहयोग से संपन्न हुए ।

संस्था के ज्योति मित्र एवं नेत्रदानी परिजन जयंत भुतोडिया ने संस्था के डॉ कुलवंत गौड़ को सूचना दी की, उनके करीबी रिश्तेदार व रामचंद्रपुरा निवासी हनु प्रताप सिंह नरूका की माताजी कमलेश नरूका का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हुआ है,और परिजन आधे घंटे में अंतिम संस्कार के लिए ले कर जाने वाले हैं । नेत्रदान के लिए परिजनाें ने सहमति दी है, सूचना मिलते ही सदस्यों के सहयोग से नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ।

इसी क्रम में संस्था के ज्योति मित्र डॉ प्रीतम गोयल, और नवीन गर्ग ने सूचना दी कि उनके छावनी निवासी करीबी रिश्तेदार गौरव अग्रवाल के पिता कैलाश चंद अग्रवाल का आकस्मिक निधन हुआ है, परिजनों ने नेत्रदान की इच्छा जताई है, सूचना मिलते ही,संस्था सदस्यों ने ईबीएसआर के टेक्नीशियन के सहयोग से निवास स्थान पर नेत्रदान का कार्य सम्पन्न करवाया ।