मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

NSS स्थापना दिवस पर "स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर" पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

कोटा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय के वाचस्पति भवन, में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin🖨
NSS स्थापना दिवस पर "स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर" पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

कोटा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय के वाचस्पति भवन, में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जागरूकता शिविर का विषय "स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर — स्वस्थ एवं समर्थ भारत" रहा। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ संगीता गौड़, माइंड सेट कोच और मुख्य अतिथि शाइन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कुलवंत गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

शिविर का सफल संचालन एवं आयोजन *राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता व्यास एवं डॉ आशीष आसोपा के नेतृत्व में किया गया। डॉ आसोपा ने आए हुये अतिथियों का स्वागत भाषण से अभिवादन किया । मंच संचालन युवराज सिंह एवं श्रेया शर्मा ने किया।

डॉ संगीता गौड़ ने एनएसएस के युवा साथियों को कहा कि, स्वस्थ भारत के लिए केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन सबसे ज्यादा जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में माइंडसेट ही सफलता तय करता है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से बचने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक टिप्स दिए।

शिविर के दूसरे चरण में डॉ कुलवंत गौड़ ने, एनएसएस के युवाओं से कहा कि, सभी के सम्मिलित प्रयासों से हम नेत्रदान,अंगदान और देहदान की जागरूकता को जमीनी स्तर पर, छोटे-छोटे गांव ढाणियों में पहुंचा सकते हैं । इसके साथ ही डॉ कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपस्थित छात्र छात्रों को दी ।

डॉ. व्यास ने बताया कि NSS का उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है, ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहकर समाज को भी स्वस्थ बना सकें।

इस जन-जागरूकता शिविर के आयोजन में शाइन इंडिया फाउंडेशन, कोटा का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सराहनीय भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि,अभी एक माह पूर्व ही, सामाजिक सेवा से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से संस्था का एमओयू कोटा यूनिवर्सिटी से हुआ है ।

शिविर के अंत में NSS समन्वयक एवं आयोजक डॉ. श्वेता व्यास द्वारा सभी अतिथियों, वक्ता डॉ. संगीता गौड़ एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।