मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर ने ली डीएमएफटी की गवर्निग काउन्सिल (शाषी परिषद) की बैठक,

प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से हुई चर्चा डीएमएफटी बजट से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे - केन्द्रीय पर्यटन मंत्री

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर ने ली डीएमएफटी की गवर्निग काउन्सिल (शाषी परिषद) की बैठक,

               जैसलमेर । जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीओआईटी वीसी कक्ष में डीएमएफटी की गवर्निग काउन्सिल (शाषी परिषद) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वही केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं पोकरण विधायक मेंहत प्रताप पुरी बैठक में वर्चुअली जुडे।

             केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने निर्देश दिये कि डीएमएफटी बजट का उपयोग जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यो पर प्राथमिकता से होना चाहिए, ताकि उन क्षेत्रों के लोगों को विकास कार्यों का पूरा लाभ मिले। उन्होंनें डीएमएफटी की 19 सितम्बर 2025 में अनुमोदित कार्यों को समय पर प्रारम्भ करने पर भी विशेष जोर दिया।

            जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं पोकरण विधायक मंहत प्रताप पुरी ने भी डीएमएफटी के बजट मंे खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने पर बल दिया।

             जिला कलक्टर जोरवाल ने बताया कि डीएमएफटी की गाईडलाइन के अनुसार बजट घोषणा 2026-27 में जो कार्य स्वीकृत किये गए है जो इस गाइडलाइन में अनुमत है, उनको प्राथमिकता दी गई है।

             मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने बैठक में वितीय वर्ष 2026-27 में बजट घोषणा अनुसार विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जिले में डीएमएफटी के तहत 109.29 लाख रूपये की उपलब्ध राशि में से 42.87 लाख रूपये की राशि का उपयोग विकास कार्यों पर किया जा चुका है। वही 40.99 लाख रूपये के कार्य नवीन प्रस्तावित किये गए है। शेष राशि के कार्य के प्रस्ताव भी लिये जायेगे। उन्होंनें बैठक मे ंविभागों द्वारा प्रस्तुत कार्यों एवं स्वीकृत राशि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।