मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन

उदयपुर | 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर के बैंक

WAf𝕏TGin🖨
5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन

उदयपुर | 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने काला बैज धारण कर पूरे दिन कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

UFBU के संयोजक डी के जैन ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस संबंध में सरकार की ओर से अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार के इस रवैये के विरोध में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने काले बैज पहनकर अपने कार्यस्थलों पर काम किया और मांग के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की।

UFBU के घटक संगठनों AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF एवं INBOC के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों की शाखाओं एवं कार्यालयों में कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बैंक कर्मियों ने कहा कि 22 सितंबर को काला बैज धारण करने के बाद 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पश्चात भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

बैंक कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को बिना किसी और विलंब के लागू किया जाए। काला बैज कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से फोटो भी साझा किए और आंदोलन की एकजुटता को प्रदर्शित किया।