मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दर्द से राहत की दिशा में उल्लेखनीय योगदान, डॉ. गौरव पईवाल को मिला ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड’

जयपुर। क्रॉनिक स्पाइन पेन एवं गैर-सर्जिकल स्पाइन केयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. गौरव पईवाल को प्रतिष्ठित ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

WAf𝕏TGin🖨

जयपुर स्थित क्लार्क्स आमेर होटल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं दृश्यम फेम इशिता दत्ता ने डॉ. पईवाल को यह सम्मान प्रदान किया।समारोह में डॉ. पईवाल के स्पाइन पेन, स्लिप डिस्क, साइटिका और कमर दर्द जैसी समस्याओं के उपचार तथा गैर-सर्जिकल स्पाइन केयर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा गया।वर्ष 2007 से मरीजों की सेवा कर रहे डॉ. पईवाल ने सम्मान को अपने मरीजों के विश्वास, सहयोग और वर्षों की निरंतर मेहनत को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें दर्द से राहत दिलाने के लिए प्रभावी उपचार विकल्प उपलब्ध कराना उनके कार्य का प्रमुख उद्देश्य रहा है।राज्य स्तरीय मंच पर मिला यह सम्मान डॉ. पईवाल के चिकित्सा क्षेत्र में लंबे पेशेवर सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनके इस सम्मान से स्पाइन केयर के क्षेत्र में उनके कार्य और योगदान को नई पहचान मिली है।