उदयपुर । सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी द्वारा बालीचा स्थित तारा संस्थान द्वारा संचालित राजकीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि वृद्वाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं एवं विधिक सहायता सेवाओं के बारे में बताया।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिक मॉड्यूल के तहत निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा पोर्टल तथा नालसा मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 1500 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
