जैसलमेर । निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) पंचायती राज विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले मेे 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर बताया कि इस अभियान के तहत गुरूवार, 1 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम का सोनार दुर्ग के उपर दशहरा चौक में प्रातः 7 बजे आयोजन रखा गया है।
जिला कलक्टर ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारिगण एवं आमजन से अपील कि है कि वे इस श्रमदान कार्यक्रम में निर्धारित समय पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।