मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर नगर परिषद उप सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला विजयी

उप सभापति निर्वाचन में मधुबाला को 27 एवं प्रेमलता को मिले 18 मत

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर नगरपरिषद के उप सभापति पद के लिए मंगलवार को हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला विजयी घोषित की गईं।
  • मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला को 27 मत, जबकि इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता को 18 मत प्राप्त हुए।
  • रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उप सभापति पद के निर्वाचन में नगर परिषद के सभी 45 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया।
  • मतगणना में सभी 45 मत वैध पाए गए।
  • निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने निर्वाचित उप सभापति मधुबाला को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई।
WAf𝕏TGin🖨
जैसलमेर नगर परिषद उप सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला विजयी

जैसलमेर । जैसलमेर नगरपरिषद के उप सभापति पद के लिए मंगलवार को हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला विजयी घोषित की गईं। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला को 27 मत, जबकि इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता को 18 मत प्राप्त हुए।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उप सभापति पद के निर्वाचन में नगर परिषद के सभी 45 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में सभी 45 मत वैध पाए गए।

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने निर्वाचित उप सभापति मधुबाला को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई।