जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा होने वाले आगामी पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टेªट सभागार में किया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी ने पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव सुचारू रूप से सुसंपादन के लिए नियुक्त प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव के कार्य को बेहतर ढंग से गंभीरतापूर्वक लेते हुए समय सीमा निर्धारित की गई है उसी अनुरूप कार्य को संपादित करे एवं राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की अक्षरशः पालना करते हुए चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहप्रभारी अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, आयुक्त नगरपरिषद पवन कुमार, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, सहायक निदेशक, लोक सूचना सत्य प्रकाष खत्री के साथ ही प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सप्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी पंचायती राज आम चुनाव कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें बैठक में प्रकोष्ठ वार चुनाव से संबंधित अब तक किये जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की एवं सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चुनाव कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर संपादित करे एवं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नही बरते।
उन्होंनें बैठक में संबंधित रिटर्निग अधिकारियों द्वारा आगामी पंचायती राज चुनाव के संबंध में अब तक किये गए कार्यों की बिंदुवार विस्तार से चर्चा की एवं सभी कार्य पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता से संपादित करने पर विशेष बल दिया।
उन्होंनें यातायात प्रकोष्ठ प्रभारी को निर्देश दिये कि वे वाहनों का समय पर आकलन कर अधिग्रहण करने की कार्यवाही समय रहते कर दे।
उन्होंने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर चुनाव कार्य से संबंधित जो दिषा-निर्देष जारी किये जा रहे है उसका भी गहनता से अध्ययन कर कार्यों को समयबद्व संपादित कराये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक मे निर्वाचन शाखा, न्याय कानून, शिकायत निवारण व आदर्श वार संहिता, मतदान दल व मतगणना दल, यातायात, सामान्य व्यवस्था, चुनाव पर्यवेक्षक व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, ईवीएम तैयारी, लेखा, रूट चार्ट, प्रशिक्षण, मतपत्र, भुगतान दल, निर्वाचन लेखा, डाकमत पत्र, चुनाव भण्डार, सांख्यिकी, चिकित्सा फयर, तामील, मीडिया, सूचना प्रोद्योगिकी, विडीयोग्राफी, स्ट्रांगरूम, निर्वाचन प्रसार प्रकोष्ठ द्वारा किए जाने वाले कार्याे एवं उनके लिए तय की गई समय सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
