मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

चांदी के कलात्मक उत्पादों की दुनिया में बीआरबी ज्वेल्स की नई पहल, उदयपुर में एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

महापौर पारस सिंघवी ने किया उद्घाटन,उदयपुर के व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान; चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, मूर्तियों और आकर्षक उपहारों की मिलेगी विस्तृत रेंज

WAf𝕏TGin✉🖨
चांदी के कलात्मक उत्पादों की दुनिया में बीआरबी ज्वेल्स की नई पहल, उदयपुर में एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में चांदी के कलात्मक उत्पादों और आकर्षक आभूषणों के शौकीनों के लिए रविवार को एक नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू हुआ।

पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर बीआरबी आर्ट एंड ज्वेल्स के व्यावसायिक परिसर में ‘बीआरबी ज्वेल्स’ शोरूम का उद्घाटन नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर श्रीमती विमला बाहेती, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा, टेम्पसन्स के निदेशक वी.पी. राठी,अपर पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।उदयपुर की पहचान को मिलेगी नई मजबूती-उद्घाटन समारोह में महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर पर्यटन के साथ-साथ व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

शहर में नए प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। बीआरबी ज्वेल्स जैसे प्रतिष्ठान चांदी की पारंपरिक कलात्मकता और आधुनिक डिजाइन को ग्राहकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह शोरूम उदयपुर के व्यापारिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।30 वर्षों का अनुभव, अब ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव शोरूम-कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि शोरूम में चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, मूर्तियां, फर्नीचर और विभिन्न अवसरों के लिए आकर्षक उपहारों सहित चांदी के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।

यहां पारंपरिक शिल्पकला के साथ आधुनिक डिजाइन के उत्पाद भी ग्राहकों को आकर्षित करेंगे।कंपनी के निदेशक मनीष बाहेती ने बताया कि बीआरबी पिछले 30 वर्षों से चांदी के विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही है।

कंपनी लंबे समय से देशभर के आभूषण शोरूम को अपने उत्पादों की आपूर्ति करती रही है।

अब ग्राहकों को सीधे अपने उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उदयपुर में पहला एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया गया है।निदेशक भरत बाहेती ने बताया कि कंपनी की अपनी फैक्ट्री में चांदी के उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

शोरूम में 92.5 प्रतिशत शुद्धता वाले चांदी के उत्पादों के साथ देशभर में निर्मित अन्य आकर्षक उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।कंपनी के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दर्शन बाहेती ने बताया कि शोरूम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को चांदी के पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

यहां ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और अवसर के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कलात्मक उत्पादों का चयन कर सकेंगे।