उदयपुर। माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति, धानमंडी की ओर से दीपावली स्नेह मिलन, अन्नकूट एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित किया गया।समारोह में शहर के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार व पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. कैलाश सोडाणी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता, उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अल्का मूंदड़ा, उपमहानिरीक्षक (कारागृह) श्रीमती सुमन मालीवाल, नगर निगम की भवन अनुमति एवं निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष कोठारी तथा सक्रिय समाजसेवी श्रीमती सीमा लावटी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
अतिथियों का सम्मान करते वक़्त उनके सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ योगदान की सराहना की गई।इस अवसर पर महापौर पारस सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उदयपुर को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी पर्यटन शहर के रूप में स्थापित करना हम सभी का साझा संकल्प होना चाहिए।
इसके लिए नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं शहरवासियों को मिलकर सकारात्मक सहभागिता निभानी होगी।
उन्होंने शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यटन विकास में आमजन से सक्रिय सहयोग की अपील की।अन्य अतिथियों ने भी दीपावली जैसे पावन पर्व पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा आपसी सद्भाव, पारिवारिक एकता, वरिष्ठजनों के सम्मान एवं समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
उदयपुर भाजपा अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सामाजिक संगठन समाज की एकजुटता, संस्कारों के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह में दीपावली स्नेह मिलन के साथ आयोजित अन्नकूट प्रसादी ने पारिवारिक आत्मीयता एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर सराहनीय संदेश दिया।
सम्मानसमारोह के माध्यम से विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।कार्यक्रम में पंचायत सचिव डॉ. बसन्ती लाल बाहेती ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का अभिनंदन किया और सम्माननीय अतिथियों द्वारा उनके क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए उसकी भूरी भूरी प्रशंसा की।
पंचायत अध्यक्ष जमनेश धुप्पड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।सहसचिव प्रकाश चेचानी, राधेश्याम तोषनीवाल, नारायण लाल असावा, जानकी लाल मूंदड़ा, देवेन्द्र मालीवाल, दिनेश चेचानी, राजेन्द्र मूंदड़ा, राजेश तोषनीवाल, प्रदीप मूंदड़ा, ओम आगाल, श्याम लाल मूंदड़ा, मांगी लाल मंत्री, विनोद चेचानी, अनीता मूंदड़ा, राजकुमारी धुप्पड़, निशा मूंदड़ा, चंदा पलोड, सुनीता मूंदड़ा, सुमन सोनी और महिला संगठन की अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सजावट एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में अतिथियों ने माहेश्वरी पंचायत द्वारा गठित वरिष्ठ जन संवाद समिति के फ्लेक्स का भी समारोह में वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में अनावरण करते हुए इसे सराहा और वर्तमान में इसकी उपयोगिता को प्रतिपादित किया।समारोह में दीपावली के प्रकाश पर्व को सामाजिक एकता, सद्भाव, सम्मान एवं सेवा के संकल्प के साथ मनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्नेहभोज एवं अन्नकूट प्रसादी का आनंद लिया।
