मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अग्रवाल महासभा की बैठक में समाजसेवा को सराहा, एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की, एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का किया सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
अग्रवाल महासभा की बैठक में समाजसेवा को सराहा, एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का हुआ सम्मान

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई, जिला इकाई एवं जिला महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक शनिवार, 31 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में वर्षभर किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर उदयपुर की एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का सम्मान कर उनकी उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया गया।जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला इकाई की ओर से वर्षभर में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल ने भी अपने कार्यकाल की प्रमुख गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

दोनों पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक का प्रमुख आकर्षण उदयपुर की एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का सम्मान रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने उनका अभिनंदन किया। उनकी उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की भावना व्यक्त की गई।

इस दौरान महासभा के संरक्षक गोपाल अग्रवाल का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में किए जा रहे समाजहित के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में उदयपुर की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ ने पूरे वर्ष उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने समाज के सभी लोगों से महासभा की गतिविधियों में अधिकाधिक सहयोग करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।उदयपुर नगर निगम द्वारा गोद लिए गए पार्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अरविंद अग्रवाल एवं प्रेम अग्रवाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल एवं महामंत्री रेखा अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की लीलावती मित्तल ने किया। अंत में महिला प्रकोष्ठ की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रदेश युवा अध्यक्ष के लिए निर्मल अग्रवाल को प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।