उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए Miraj MPMC Inter-School Premier League (ISPL) Season-2 Under-17 का खिताब अपने नाम कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने बताया कि नाथद्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और कभी हार न मानने के जज्बे ने टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चैंपियन टीम के खिलाड़ी सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विजेता टीम में शामिल खिलाड़ियों में: याजत शाह – कक्षा XII मीत माली – कक्षा VI वेदांश अग्रवाल – कक्षा IX तक्षन मीणा – कक्षा XII विवान पालीवाल – कक्षा IX कार्तिक गुप्ता – कक्षा IX दुर्जय सिंह कटारा – कक्षा VIII भार्गव चौबीसा – कक्षा VII नव्या जोशी – कक्षा IX वंश त्रिवेदी – कक्षा X मोहम्मद मोइनुद्दीन – कक्षा IX जलज चौबीसा – कक्षा VIII कियांश समालिया – कक्षा VII हीत पाटीदार – कक्षा VIII महेश मीणा – कक्षा VIII खिलाड़ियों ने जीते विशेष पुरस्कार प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ स्कूल के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दुर्जय सिंह कटारा – कक्षा VIII बेस्ट विकेटकीपर: महेश मीणा – कक्षा VIII बेस्ट बॉलर: मीत माली – कक्षा VI इन विशेष पुरस्कारों ने टीम की सफलता में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत योगदान को भी रेखांकित किया।
विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की ओर से टीम के कोच एवं प्रशिक्षकों को भी विशेष रूप से बधाई दी गई, जिनके मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास और प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
साथ ही, खिलाड़ियों के अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन की भी सराहना की गई। अभिभावकों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनका निरंतर सहयोग किया।
सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कोच श्री तारिक खान ने भी उसकी सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि अंशिका शुरू से ही बेहद मेहनती और जुझारू खिलाड़ी रही है।
मैदान पर उसका समर्पण ही आज इस गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया है। यह सफलता न केवल अंशिका के माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि स्कूल के सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
पूरे विद्यालय परिवार की ओर से अंशिका को ढेर सारी बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!
