उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को नियमित प्रवचन के दौरान साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भौतिक जगत के बारे में जानते हैं, लेकिन आत्मा से जुड़े और आत्मा को ऊंचाई प्रदान करने वाले अध्यात्म के क्षेत्र को जीवन में कम ही अपनाते हैं।
भौतिक जगत को जीने से संसार का विस्तार होता जाता है, जबकि अध्यात्म को आत्मसात करने से संसार का चक्र छोटा होता है। यदि जन्म-जन्मांतर तक संसार में भटकना है तो भौतिकता के पीछे चलते रहिए, लेकिन इस संसार चक्र से मुक्त होना है तो अध्यात्म को जीवन में उतारना होगा।
हमें यह समझना होगा कि जीवन का उद्देश्य संसार बढ़ाना है या उसे घटाकर आत्मा को मुक्ति की ओर ले जाना है।