मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर ने जारी किया आदेश, लगाये नोडल अधिकारी

पंचायत समिति जैसलमेर में शिविर आज

मुख्य बिंदु
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के अन्तर्गत पंचायत समिति स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 19 सितम्बर, शनिवार से प्रारम्भ किया जा रहा है।
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अभियान के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् जैसलमेर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उपखण्ड क्षेत्र में संबंधित उपखण्ड अधिकारी को उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
  • जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर से एक दिवस पूर्व प्री-कैम्प भी आयोजित होगा ।
  • निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 19 सितम्बर को पंचायत समिति जैसलमेर में शिविर लगेगा।
  • इसके लिए विकास अधिकारी जैसलमेर समिति को शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार जैसलमेर को सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के अन्तर्गत पंचायत समिति स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 19 सितम्बर, शनिवार से प्रारम्भ किया जा रहा है।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अभियान के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् जैसलमेर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उपखण्ड क्षेत्र में संबंधित उपखण्ड अधिकारी को उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर से एक दिवस पूर्व प्री-कैम्प भी आयोजित होगा । निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 19 सितम्बर को पंचायत समिति जैसलमेर में शिविर लगेगा।

इसके लिए विकास अधिकारी जैसलमेर समिति को शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार जैसलमेर को सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी प्रकार 20 सितम्बर को पंचायत समिति मोहनगढ में, 21 सितम्बर को सम में, 22 सितम्बर को फतेहगढ में, 23 सितम्बर को नाचना में, 24 सितम्बर को साकड़ा में, तथा 25 सितम्बर को भणियाना में पंचायत स्तरीय शिविर लगेंगे।

इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहायक शिविर प्रभारी होगे।

आदेश के अनुसार प्री-कैम्प 19 सितम्बर को मोहनगढ में, 20 सितम्बर को सम में, 21 सितम्बर को फतेहगढ में, 22 सितम्बर को नाचना में, 23 सितम्बर को साकड़ा में, 24 सितम्बर को भणियान में होगें। इसके साथ ही फॉलोअप कैम्प भी होगें। ये शिविर पंचायत समिति स्तर पर लगेंगे एवं इनका समय प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक ( अथवा कार्य समाप्ति तक ) रहेगा।

शिविर आयोजन से पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ आवश्यक बैठक कर शिविरों का प्रभावी ढंग से संचालन करेंगे।

इसके साथ ही शिविर में जन प्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना देंगे। इसके साथ ही सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को दैनिक प्रगति प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में संकलित कर शिविर प्रभारी के माध्यम से ऑनलाइन पॉर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही शिविर प्रभारी शिविर के अच्छे फोटोग्राफ, वीडियों एवं सफलता की कहानियां सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क को उपलब्ध करायेंगे।