जैसलमेर । आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दौरान मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतरंगी सप्ताह के रूप में किया जा रहा है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुरलीधर सोनी ने बताया कि प्रभारी अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर के निर्देषो की अनुपालना में सतरंगी सप्ताह (लोकतांत्रिक सप्ताह ) कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत समिति फतेहगढ के ग्रामीण क्षैत्रों में लक्षित वर्ग के ग्रामीण मतदाताओं को कार्यक्रम में सम्मिलित करके स्वीप संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ डॉ दामोदर ने बताया कि पंचायत समिति फतेहगढ के ग्रामीण क्षैत्रों में शपथ ग्रहण आदि स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा ग्रामीणों को अंगुली का निषान, राष्ट्र के नाम संबंधी संदेष दिया तथा जागरूक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया । सीएमएचओ डॉ सोनी ने बताया कि पंचायत समिति रामदेवरा की समस्त ग्राम पंचायतों में गुरूवार 22 अक्टूबर को स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा ।
