मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सोइल हेल्थ कार्ड की बदौलत ऊंण्डा ग्राम पंचायत निवासी किसान मोहनलाल की बदली तकदीर

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान -2026 ग्राम्य किसानों के लिए तो बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। पंचायत समिति

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान -2026 ग्राम्य किसानों के लिए तो बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है।

WAf𝕏TGin✉🖨
सोइल हेल्थ कार्ड की बदौलत ऊंण्डा ग्राम पंचायत निवासी किसान मोहनलाल की बदली तकदीर

जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान -2026 ग्राम्य किसानों के लिए तो बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। पंचायत समिति फतेहगढ़ ग्राम पंचायत ऊंण्डा निवासी किसान मोहनलाल शिविर के दौरान सोइल हेल्थ कार्ड पाकर वास्तव में तकदीर ही बदल गई एवं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित एवं गर्व महसूस हो रहा है।

विकसित भारत जन सेवा अभियान के अवसर पर ग्राम पंचायत के किसान मोहनलाल को खरीफ और रबी फसल 2025-2026 की फसलों की बुवाई से पहले कृषि विभाग की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में अपने खेत की मिट्टी का सैंपल (नमूना) जांच करवाया गया। जांच के तत्पश्चात इन्हें विकास अधिकारी ऋषिराज मीणा एवं सहायक कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा कृषि विभाग की ओर से सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया।

गौरतलब हैं कि इससे पहले कृषक मोहनलाल बिना किसी जानकारी के अत्यधिक उर्वरकों और खादों का उपयोग करता था, जिससे खेती की लागत ओर अधिक बढ़ जाती थी एवं इसके साथ ही मिट्टी की सेहत भी खराब हो रही थी।

लेकिन सोइल हेल्थ कार्ड में दी गई अनुशंसाओं के अनुसार उसने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और मैग्नीशियम आदि उपयोगी उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना प्रारम्भ किया।

जिसके परिणाम फलस्वरुपः उनकी पैदावार में 25 प्रतिशत तक अभिवृद्वि हुई और उन्होंने बताया कि मेरी खेती की लागत ¼cost of cultivation½ में 25 प्रतिशत की कमी आई।

तदनुसार सही मात्रा में उर्वरक देने से मिट्टी की उर्वरता भी पहले अधिक बेहतर हुई है।

शिविर के मौके पर किसान मोहनलाल को हाथो हाथ सोइल हेल्थ कार्ड मिलने पर इस बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कृषि विभाग और केन्द्र सरकार का हृदय से आभार प्रकट किया।