मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिये बनाये 04 जोन

प्रत्येक जोन में सफाई निरीक्षक की ड्यूटी लगाकर, की सफाई मॉनिटरिंग की व्यवस्था

मुख्य बिंदु
  • नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में 04 जोन बनाये तथा प्रत्येक जोन में सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
  • इसके तहत सफाई निरीक्षकों को उनके निर्धारित जोन एवं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 04 जोन में सफाई निरीक्षकों को लगाया गया है।
  • 01 से 20 तक), राजकुमार दयाचंद को जोन नं.
  • 21 से 33 तक), विनोद सोनी को जोन नं.
  • 34 से 49 तक) तथा नरेशचन्द्र को जोन नं.
WAf𝕏TGin✉🖨
नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिये बनाये 04 जोन

श्रीगंगानगर । नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में 04 जोन बनाये तथा प्रत्येक जोन में सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

इसके तहत सफाई निरीक्षकों को उनके निर्धारित जोन एवं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 04 जोन में सफाई निरीक्षकों को लगाया गया है।

विद्या देवी को जोन नं. 1 में (वार्ड नं. 01 से 20 तक), राजकुमार दयाचंद को जोन नं. 2 में (वार्ड नं. 21 से 33 तक), विनोद सोनी को जोन नं. 3 में (वार्ड नं. 34 से 49 तक) तथा नरेशचन्द्र को जोन नं. 4 में (वार्ड नं. 50 से 65 तक) ’’सफाई कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, घर-घर कचरा संग्रहण, समय पर कचरे का उठाव, नाला-नालियों की सफाई तथा सफाई के पश्चात सिल्ट उठवाने सहित समस्त सफाई कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग’’ करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित निरीक्षक अपने निर्धारित क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करेंगे तथा सफाई कार्य में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

चारों जोन का प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को बनाया गया है, सफाई निरीक्षक अपने अपने जोन के मोनिटरिंग की सूचना प्रतिदिन स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध करवायंेगे तथा स्वास्थ्य अधिकारी समस्त जोन की इकजाई सूचना आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित क्षेत्रों में सफाई कार्य नियमित रूप से हो तथा आमजन को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो।

आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।