मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

बुधवार को 4 ग्राम पंचायतों में लगेगे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर

जैसलमेर। जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार, 19 अगस्त को चारों उपखण्ड क्षेत्रों

WAf𝕏TGin✉🖨

        जैसलमेर ।  जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार, 19 अगस्त को चारों उपखण्ड क्षेत्रों की 4 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन रखा गया है।

        अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि आज बुधवार को उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर में बडोडागांव एवं रूपसी उपखण्ड पोकरण में ग्राम पंचायत राजगढ, तथा उपखण्ड भणियांणा में ग्राम पंचायत सरदार सिंह की ढाणी में फॉलोअप शिविर रखे गये है।

 अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।