जैसलमेर | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में नवमतदाताओं को जागरूक करने एवं पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप ¼SVEEP½ गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर, आईएएस एवं जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक मूल सागर में नवमतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ¼SVEEP½सदस्य आरती मिश्रा एवं नारायण सिंह ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं को मतदाता शिक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज गर्ग, मनीषा एवं प्रेमचंद जीनगर उपस्थित रहे।
