जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिले में होने वाले जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में मतदान के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम का जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार प्रथम रेण्डमाईजेशन गुरूवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
सूचना आविज्ञान अधिकारी चन्द्रेश कुमार ने आयोग के ई-सूची सॉफटफेयर के माध्यम से जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 551 तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 551 एक्टिव ईवीएम का रेण्डमाईजेशन किया गया। वही 336 ईवीएम आरक्षित के रूप में रेण्डमाईजेशन के माध्यम से की गई।
रेण्डमाईजेशन के दौरान उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर वीरेन्द्र सिह, चुनाव सहायक प्रभारी सत्य प्रकाश खत्री, भाजपा के पदाधिकारी कंवराज सिंह चौहान, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी शेराराम उपस्थित थे।
