मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान एवं कानून-व्यवस्था के लिए एरिया मजिस्ट्रेट एवं रिजर्व एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

जैसलमेर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी

WAf𝕏TGin🖨

           जैसलमेर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुपमा जोरवाल ने एरिया एवं रिजर्व एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

           आदेशानुसार नगर परिषद जैसलमेर क्षेत्र के लिए उपायुक्त उपनिवेशक रामस्वरूप चौहान एवं उपखंड अधिकारी फतेहगढ़ ताराचंद वेंकट तथा नगर पालिका पोकरण क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी भणियाणा गोपीकिशन पालीवाल को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं तहसीलदार जैसलमेर फतेहराज एवं तहसीलदार प्रीतमसिंह को रिजर्व एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

           एरिया मजिस्ट्रेटों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत विशेष रूप से कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं, जिससे निर्वाचन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।