श्रीगंगानगर। श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेनू अग्रवाल,स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. देवकरण एवं जिलाध्यक्ष अंकित मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से उपहार वितरण किया गया।
उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में नीलम, अन्नू, चारु, पूजा, गजल बंसल पायल, रेणू, महेंद्र बंसल, जितेंद्र बंसल, भूमि, अनुश्री, ओशिका ,अनमोल, ध्रुव एवं अभिषेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने मिलकर जन्माष्टमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
