मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

अमरथून में स्वंतत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

प्रातः तिरंगों के साथ रैली निकाल कर वंदे मातरम् गाया

WAf𝕏TGin✉🖨
अमरथून में स्वंतत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

37 कार्मिकों को उच्च सेवा पदक ,शाल ,पगड़ी,दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया लगातार 5 वे साल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत गुणवत्ता युक्त देने पर संस्था प्रधान अरुण व्यास सहित स्टॉफ सम्मानित घाटोल उपखण्ड परिक्षेत्र में सुदूर ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत अमरथून में 80 वे स्वंतत्रता दिवस समारोह प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा के मुख्य आतिथ्य पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास की अध्यक्षता ओर समाज सेवी दीपचंद, लक्ष्मण लाल, शैलेश चरपोटा सहित दो दर्जन ग्रामीणों के विशिष्ठ आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया । मुख्य समारोह में ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों अभिभावको , विद्यार्थियों की भारी भीड़ थी।

इससे पहले प्रातः तिरंगों के साथ कचरू लाल चरपोटा, हरीश कुमार चरपोटा की नेत्तृत्व में ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर देश भक्ति वंदे मातरम् गाया ओर भारत माता की जयकारों से जोश भरते नारों के बीच वीर राजा बांसिया चरपोटा के चौराहे से शुरू हुई रैली अन्त में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आकर समारोह में तब्दील हो गई।

*संस्था प्रधान अरुण व्यास सहित स्टॉफ सम्मानित* समारोह में लगातार 5 वे साल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत गुणवत्ता युक्त देने पर संस्था प्रधान अरुण व्यास सहित 37 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड,उच्च सेवा पदक , शाल , पगड़ी, दुपट्टा पहना कर माल्यार्पण श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा समारोह के प्रारम्भ में प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ओर नव पदस्थापित विज्ञान संकाय के तीनों व्याख्याता, और 2 कार्मिकों का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समारोह में शिक्षा मंत्री के संकल्प पत्र, विभाग द्वारा जारी शपथ एवम् संकल्प दिलवाई गई ओर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में समा बाध दिया ओर लोक गीतों पर प्रतिभागी देर तक झूमते रहे।

इस अवसर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान संकाय कृषि विज्ञान संकाय,दसवीं, बारहवीं पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को गौरव शाली उपलब्धि पर समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समारोह को एसएमसी , एसडीएमसी कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपचंद, भेरूलाल सेठ, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मण, वार्ड पंच, कोतवाल, राधेश्याम , कचरू लाल चरपोटा,रकम चंद्र चरपोटा, अनूप कुमार मेहता, श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन, श्रीमति रैना निनामा, बदन लाल डामोर, मंगल चंद मीणा, ओम प्रकाश लबाना,भेरूलाल डोडियार ने संबोधित किया।

संचालन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी,खुशपाल कटारा ने किया ओर आभार प्रदर्शन जीवन लाल निनामा वरिष्ठ अध्यापक ने किया।